ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मथुरा के बरसाना में दुकानदार और सह रिसीवर में हुई मारपीट, झगड़े में 2 घायल

मथुरा: पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद धारा 323,506 में मुकद्दमा दर्ज किया हैमथुरा के बरसाना स्थित श्री जी मंदिर पर दुकानदार और सह रिसीवर के बीच हुई मारपीट हो गई। श्री जी मंदिर पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस विडियो में दुकानदार सह रिसीवर और मंदिर के गार्ड से लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। मारपीट की इस घटना में सह रिसीवर सहित 2 लोग घायल हो गए।अवैध दुकान हटवाने के दौरान हुआ झगड़ाबरसाना में स्थित राधा रानी मंदिर के पास अवैध दुकान हैं। जहां दुकानदार पूजन सामग्री के अलावा भोग प्रसाद आदि बेचते हैं। समय समय पर मंदिर प्रबंधन इन दुकानों को हटवाता रहता है। शनिवार की शाम को मंदिर के सह रिसीवर गार्डों के साथ अवैध दुकानों को हटवाने गए थे। इसी दौरान दुकानदारों ने एक राय होकर गार्डों और रिसीवर के साथ मारपीट शुरू कर दी।दुकानदारों ने एक राय होकर गार्डों और रिसीवर के साथ मारपीट शुरू कर दीजमकर चले लाठी डंडेमंदिर के सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी गार्ड नारायण व मनमोहन के साथ दुकानों को हटवाने गए थे। यह लोग वहां लग रहीं करीब एक दर्जन दुकानों को हटवा रहे थे तभी दुकानदारों ने एक राय होकर हमला बोल दिया। झगड़े के दौरान जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में सह रिसीवर रास बिहारी व गार्ड नारायण और मनमोहन के सर में चोट लगने से घायल हो गए।झगड़े के दौरान जमकर लाठी डंडे चलेझगड़े से मच गई अफरा तफरीमंदिर परिसर में अचानक हुए इस झगड़े से अफरा तफरी मच गई। दर्शन करने आए श्रद्धालु झगड़े की चपेट में आने से बचते नजर आए। वीकेंड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन और राधा रानी दर्शन करने आते हैं। यही वजह रही कि राधा रानी मंदिर पर श्रद्धालुओं की जिस समय झगड़ा था उस समय भीड़ थी।पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्जझगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी की तहरीर पर सुंदर ठाकुर सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बरसाना में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद धारा 323,506 में मुकद्दमा दर्ज किया है। मंदिर के सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी का आरोप है कि कई बार अवैध कब्जे की शिकायत मंदिर पुलिस चौकी पर की लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button