ब्रेकिंग
मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सप्ताह भर के विभिन्न कार्यक्रम शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया

श्योपुर (कविता सिंह जादौन) देश का हृदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सन 1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद 1 नवंबर 1956 को देश को नया राज्य मध्‍यप्रदेश मिला था। मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों के साथ-साथ इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को समाहित किए हुए है। मध्यप्रदेश का आजादी की लड़ाई में भी विशेष योगदान है। मध्य प्रदेश भारत के कई दिग्गजों का जन्मस्थान रहा है। एमपी का पुनर्गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। तब प्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग किया गया था। इसी क्रम में सरकारी भवनों पर रोशनी की जायेगी।01 नवंबर स्थापना दिवस के अवसर पर 01 से 07 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की श्रृखला में प्रथम दिन 01 नवंबर को जन अभियान परिषद के माध्यम से प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। 02 नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। 03 नंवबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियों, एतिहासिक स्मारको, महापुरूषो की प्रतिमा स्थलों सहित मुख्य बाजारों में सफाई आदि गतिविधियां की जायेगी। 03 से 06 नवंबर तक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। 04 नंवबर को रोजगार दिवस के रोजगार दिवस के आयोजन के साथ-साथ एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करते हुए गतिविधियां आयोजित की जायेगी। 05 नंवबर को मध्यप्रदेश के गौरव को दृष्टिगत रखते हुए नाटक एवं लोकनृत्य व जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। 0़6 नवंबर को वन्यप्राणी सुरक्षा जागरूकता, ऊर्जा, पर्यावरण, जल संरक्षण केन्द्रित आयोजन होगे। 07 नवंबर को पुरस्कर वितरण समारोह आयोजित होगा।जिसमें विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button