ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

Pushkar Mela : दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला आज से शुरू

इस महीने में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी बेहतरीन डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आप पुष्कर जा सकते हैं। आज यानी 1 नवंबर से पुष्कर मेले का आगाज हो गया है। राजस्थान का पुष्कर मेला खूब फेमस है। खूबसूरत से इस मेले को दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट फेस्टिवल भी कहा जाता है। इस मेले का आयोजन हर साल बड़ी धूमधाम से होता है, जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से ट्यूरिस्ट पहुंचते हैं। यहां आपको विदेशी सैलानियों की भीड़ भी दिखेगी। मेला पुष्कर में लगता है, जो अजमेर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है।
पुष्कर मेला राजस्थान का सबसे मशहूर फेस्टिवल है। रेत में सजे-धजे ऊंटों को करतब करते हुए देखने का एक्सपीरियंस ही अलग है। इस मेले में आकर आप कला और संस्कृति के अनूठा संगम देख सकते हैं। हालांकि, इस बार लंपी चर्म रोग के फैलने के कारण यहां के फेमस पशु मेले के बिना ही आठ दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
अलग-अलग देशों के पर्यटक आमंत्रितपुष्कर मेला 1 नवंबर यानी आज से शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। उद्घाटन के लिए पुष्कर सरोवर में दीप जलाए जाएंगे और फिर महाआरती होगी। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा ‘पुष्कर चलो अभियान’ के तहत अलग-अलग देशों के लाखों पर्यटकों को आमंत्रित किया गया है। इस मेले में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। मेले में ट्रेडिशनल और फ्यूजन बैंड भी अपनी परफॉर्मेंस का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा मेले में टेस्टी डिशेज और सुंदर शिल्प कौशल भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button