ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

देश के स्टील मैन Jamshed J Irani का निधन

जमशेदपुर | देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार रात जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से दी गई।टाटा स्टील की ओर से जारी बयान में बताया गया, ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया अब नहीं रहे। पद्म विभूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा ग्रुप बेहद दुखी है। उन्होंने 31 अक्तूबर को रात 10 बजे जमशेदपुर में अंतिम सांस ली।’  बता दें कि ईरानी जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।

जीजी ईरानी और खुर्शीद ईरानी के घर में दो जून 1936 के दिन जन्म लेने वाले जमशेद ने 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की थी। वहीं, उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी पूरी की। इसके बाद वह जेएन टाटा स्कॉलर के रूप में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड गए और 1960 में मास्टर्स कंप्लीट किया। इसके अलावा 1963 में उनकी पीएचडी हुई।

गौर करने वाली बात है कि जमशेद ईरानी ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च असोसिएशन के साथ 1963 में की, लेकिन उनका सपना हमेशा देश की तरक्की में योगदान देने का रहा। वह 1968 में भारत लौटे और टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की, जिसे आज टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button