ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

गैस कटर से काट रहे थे 2 नकाबपोश, आग लगी तो भागे, अंदर थे लाखों रुपए

दंतेवाड़ा: SBI के ATM से पैसे चुराने की कोशिश की गई।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अज्ञात चोरों ने SBI के ATM से पैसे चोरी करने का प्रयास किया है। चोर गैस सिलेंडर और कटर लेकर ATM को काटने की कोशिश किए। लेकिन, अचानक मशीन में आग लग गई, जिससे चोर घबरा गए और वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि ATM में लाखों रुपए थे। इस मामले में पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा-बचेली मुख्यमार्ग में सड़क किनारे स्टेट बैंक स्थित है। बैंक के सामने ही ATM है। देर रात अज्ञात 2 चोर गैस कटर लेकर ATM के अंदर घुसे। फिर, उन्होंने गैस कटर से ATM को नीचे की तरफ से काटने की कोशिश की। लेकिन, फाइवर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। चोरों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई है।गैस कटर छोड़कर भाग निकले।CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस लगा रही पतादंतेवाड़ा पुलिस का कहना है कि, मामले का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। फिलहाल CCTV फुटेज में भी उनका चेहरा समझ नहीं आ रहा। आस-पास के कुछ बदमाशों पर पुलिस की नजर है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, फिलहाल ATM में पैसे कितने थे यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी डिटेल बैंक प्रबंधक से मंगवाए गए हैं। जल्द ही इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।ATM में आग लग गई थी।नाइट पेट्रोलिंग पर उठे सवालइधर, इस मामले के बाद पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस नाइट पेट्रोलिंग नहीं कर रही है। यदि नाइट पेट्रोलिंग होती तो शहर के बीच इस तरह की घटना नहीं होती। ऐसे में लोगों ने पुलिस पर नाइट पेट्रोलिंग नहीं करने का आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button