ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

टीनू को भगाने में मददगार SI को चंडीगढ़ में करवाई थी मौज

चंडीगढ़: शूटर दीपक टीनू का साथी मोहित भारद्वाज जिसे चंडीगढ़ पुलिस ने काबू किया है।सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाने वाले शूटर दीपक टीनू के साथी और लारेंस के ‘क्लोज एसोसिएट’ मोहित भारद्वाज(32) की आज कोर्ट में पेशी है। उसने टीनू के कहने पर चंडीगढ़ में मानसा के CIA इंचार्ज रहे SI प्रितपाल को चंडीगढ़ में मौज करवाई थी। मोहित का 2 दिन का रिमांड आज खत्म हो रहा है। चंडीगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम उसे चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश करेगी। मोहित से जो USA मेड पिस्टल बरामद हुई थी उसकी छानबीन के लिए पुलिस उसे तरन तारन भी लेकर गई थी।वहीं पुलिस ने चंडीगढ़ के कुछ क्लब मालिकों से भी पूछताछ की थी। पुलिस का कहना है कि वह जानना चाहती थी कि क्लब मालिकों को टीनू या मोहित ने क्या कहकर यह सभी अरेंजमेंट करवाए और बिल माफ करवाए थे। वहीं जिस होटल में SI ठहरा था उसके मालिक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। आज पुलिस कोर्ट में मोहित का रिमांड बढ़ाने की मांग भी कर सकती है। बात दें कि मोहित गैंगस्टर और लारेंस गैंग के संपत नेहरा का क्लासमेट भी रह चुका है। मोहित पर चंडीगढ़ में पहले से ही 2 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।इंडस्ट्रियल एरिया के क्लब में मस्ती करता SI प्रितपाल।खुद मोबाइल से पाटी का वीडियो बनाया थामोहित की बीते शुक्रवार हथियार के साथ गिरफ्तारी से चंडीगढ़ पुलिस ने कई अहम खुलासे किए थे। जुलाई में दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस की कस्टडी से पंजाब पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। इसके बाद उसकी SI प्रितपाल से सेटिंग हुई और टीनू को भगाने की प्लानिंग की गई। इसमें प्रितपाल को चंडीगढ़ के नाइट क्लब्स में ऐश करवाने और शॉपिंग करवाने का जिम्मा मोहित का था। बीते 13 जुलाई को प्रितपाल चंडीगढ़ आया और 14 जुलाई को इंडस्ट्रियल एरिया के एक क्लब का वीडियो सामने आया। यह मोहित ने अपने मोबाइल से बनाया था जिसमें वह और प्रितपाल क्लब में मस्ती करते दिख रहे हैं।यह जानकारी पंजाब पुलिस के लिए दीपक टीनू को भगाने में मददगार SI के खिलाफ केस को मजबूत करने के भी काम आ सकती है। इसमें मोहित की गवाही भी अहम होगी। टीनू उसके साथ संपर्क पर था। बता दें कि पंजाब पुलिस की एक कांस्टेबल टीनू की गर्लफ्रेंड भी है। पुलिस ने टीनू की 1 अक्तूबर को फरारी के बाद उससे गहन पूछताछ की थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने टीनू को पकड़ा था। पंजाब पुलिस को उसके रिमांड की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button