ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

खराब गुणवत्ता पाए जाने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- जल्द कराएं सही

हरदोई: हरदोई जनपद से गुजर रहे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने गड्ढों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें मंत्री ने सड़कों के मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कहा कि ऐसे सड़कों को चिह्नित कर 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त कराया जाए। साथ ही पारदर्शिता के साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।लापरवाह अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाईहरदोई पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को गड्ढा युक्त सड़कों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के चलते काफी संख्या में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कें जल्द से जल्द सुदृढ़ की जाएं, मॉडरेबल बनाई जाएं और मरम्मत की जाएं। एक -एक बिंदुवार यहां समीक्षा की गई है। कितनी प्रगति हुई है, कौन सी सड़कें खराब हैं और आने वाले समय में मैं स्पष्ट कर देता हूं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर ढिलाई पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।मंत्री ने अधिकारियों को सही से काम करने के निर्देश दिएमंत्री ने कहा कि 5 से 10 तारीख के बीच हेडक्वॉर्टर से टीम आएगी। जो समीक्षा करेगी और औचक निरीक्षण भी करेगी। कार्यों की समीक्षा के बारे में बोले कि चीफ इंजीनियर कागज पकड़ा देंगे, जिसमें पूरी संख्या होगी। जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है कि रात-दिन कार्य होगा। 24 घंटे कितने भी शिफ्ट हो, वो लगाई जाए। ताकि कोई रुकावट न हो। समय सीमा पर मुख्यमंत्री के डेडलाइन के अनुसार यहां पर सड़कों की मरम्मत हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button