ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

लाल बत्ती पर गाड़ी बंद रखने से बेहतर माइलेज के साथ पर्यावरण भी रहता है सुरक्षित

नई दिल्ली । रेड लाईट पर गाड़ी खड़ी करना अनिवार्य है। अगर आप रेड लाइट जंप करेंगे तो आपको भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा। रेड लाइट पर जब भी आप गाड़ी खड़ी करते हैं, उस समय अगर आप अपनी गाड़ी के इंजन को बंद कर देते हैं तो इससे न केवल आपकी गाड़ी मेंटेन रहेगी बल्कि आप पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद करेंगे। लाल बत्ती पर गाड़ी को बंद करने का जो सबसे बड़ा फायदा है वह है कि इससे आपकी ईंधन की बचत होती है और साथ ही गाड़ी अच्छा माइलेज भी देने लगती है। इसके साथ साथ आप शोर-शराबे से भी बचे रहेंगे। एक तरह से देखा जाए तो भले ही कुछ सेकेंडों के लिए आप अपनी गाड़ी को रेड लाइट पर बंद करते हैं, लेकिन उस से ईंधन के साथ साथ आप पर्यावरण को भी संरक्षित करने में मदद करते हैं। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो, अगर आप किसी शहरी इलाके में रहते हैं और आप 5 किलोमीटर का सफर तय करते हैं तो उस दौरान हो सकता है कि आपको कम से कम 5 या 6 रेड लाइट जरूर मिले। इन रेड लाइट पर गाड़ी खड़ी करना अनिवार्य है, वहीं अगर आप अपने गाड़ी के इंजन को बंद कर देते हैं, तो गाड़ी से निकलने वाला धुंआ बंद हो जाएगा जिससे आप पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।फायदे के लिहाज से देखें देखा जाए तो, कई बार ऐसा भी होता है कि रेड लाइट पर गाड़ी जब स्टॉर्ट रहती है तो कई लोग गियर को न्यूट्रल पर नहीं रखते है, जिसके चलते वह ब्रेक या फिर क्लच ब्रेक दोनों दबाए रखते हैं, जिसका सीधा असर गाड़ी के इंजन और अन्य पार्ट्स पर जाता है। अगर आप इस दौरान अपनी गाड़ी को बंद कर देते हैं तो आपको ब्रेक-क्लच पर पैर रखने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button