ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

अवैध नशे के विरुद्ध श्योपुर पुलिस का लगातार युद्ध एक क्विंटल गाँजा जब्त, आरोपी के खिलाफ 8/20एनडीपीएस एक्ट के तहत कायमी

(धमेंद्र शर्मा श्योपुर ब्यूरो ) श्योपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत श्योपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 01 क्विंटल गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में गाँजा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस कप्तान ने एसडीओपी श्री अशोक सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना प्रभारी देहात व पुलिस टीम को जलालपुरा रवाना किया जहाँ पुलिस टीम द्वारा करीब 100 किग्रा गांजा जब्त किया है। आरोपी कमलेश पुत्र केशराम मीणा उम्र 53 साल निवासी जलालपुरा ने अपने घर के पास बाड़े में गाँजे की फसल लगाई हुई थी जिसे पुलिस द्वारा मौक़े से जब्त किया गया व आरोपी खिलाफ अपराध क्र 300/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button