ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

पानी की टंकी में गिरा दिया; जॉन इब्राहिम को हस्तक्षेप करने को कहा

चंडीगढ़: पानी की टंकी में मरा पड़ा पिल्ला।चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में किसी ने अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है। एक पानी की टंकी में कुत्तों के पिल्लों को गिरा कर उन्हें मार दिया गया। घटना सेक्टर की मार्किट में हुई जहां पानी की टंकी लगी हुई थी। पानी की टंकी में गिरने से पिल्लों की मौत हो गई। वहीं जानकारी के मुताबिक एक पिल्ले का रेस्क्यू किया गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए घटना की जानकारी मेनका गांधी, PETA, एक्टर जॉन इब्राहिम समेत चंडीगढ़ की ASP पलक गोयल समेत SSP और DGP को दी गई है।इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति ने कहा है कि कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि नवजात बच्चों के साथ ऐसा कृत्य करे। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।इस पिल्ले का रेस्क्यू किया गया है।बता दें कि पीपल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) समेत मेनका गांधी की पीपल फॉर एनिमल्स({PFA) जानवरों पर होने वाले अत्याचारों के लिए अक्सर आवाज उठाते रहते हैं। देश में PFA ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस केस भी दर्ज करवाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इनके जरिए इंसाफ की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button