ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस तो बन जाएगा इतिहास आईपीएल में बनेगा ये खास रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालिफायर मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। अगर मुंबई फाइनल में प्रवेश करती है, तो उसके पास छठा खिताब जीतने का मौका होगा। वहीं, पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात के पास लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका है।

आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। गुजरात ने इस मुकाबले में सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया था। अगर गुजरात क्वालीफायर 2 में मुंबई को हरा देता है और फाइनल में पहुंच जाता है। ऐसे में चेन्नई के पास पांचवां आईपीएल खिताब जीतने का मौका होगा।

ओपनिंग मैच की दोनों टीम खेलेंगी फाइनल

ओपनिंग मैच खेली दोनों टीमों यदि फाइनल में पहुंचती हैं तो इतिहास बन जाएगा। दरअसल ऐसा कभी नहीं हुआ है। ओपनिंग मैच खेली दोनों टीम आईपीएल शुरू होने के बाद फाइनल में नहीं पहुंची हैं। अगर गुजरात और चेन्नई फाइनल मैच खेलते हैं तो यह आईपीएल के इतिहास का रिकॉर्ड होगा।

आईपीएल के इतिहास में अब तक पहला मैच खेलने वाली टीम 5 बार चैंपियन बनी है। पहला मैच जीतने वाली टीम तीन बार विजेता बनी। सिर्फ दो बार पहला मैच हारने वाली टीम चैंपियन बनी है।

Related Articles

Back to top button