ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

सोनी सब के ‘अलीबाबा दास्तालन-ए-काबुल’ में एंट्री करने वाली नवीना बोले ने कहा, उन्हेंी अलग-अलग तरह के रोल करना पसंद

सोनी सब का शो ‘अलीबाबा दास्ता न-ए-काबुल’ रोजाना अपने दर्शकों के लिये कुछ नया लेकर आ रहा है। हर एपिसोड अली की जिन्दहगी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ देता है और शानदार विजुअल दिखाता है। हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने फातिमा की माँ अफरासियाब की भूमिका में भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री नवीना बोले की एंट्री देखी थी। इस शो में नवीना एक चालबाज महिला की भूमिका में होंगी, जिसे पता है कि अलीबाबा के पास जादू करने की ताकत है। अभी अलीबाबा को इसके बारे में पता नहीं है और वह सोचता है कि जादू सिर्फ हाथ की सफाई है, लेकिन जब उसे अपने इस टैलेंट के बारे में पता चलेगा, वह काबुल की किस्म त बदल देगा। इसलिये अफरासियाब चाहती है कि फातिमा इसका फायदा उठाए कि अली उससे प्याार करता है और वह अली से शादी करे। अफरासियाब निश्चित तौर पर अली की जिन्दिगी में खूब सारा ड्रामा लेकर आने वाली है। इस भूमिका और अपनी एंट्री के बारे में, नवीना ने कहा, “मैंने अपने कॅरियर में अलग-अलग भूमिकाएं की हैं, लेकिन स्क्री न पर कभी माँ नहीं बनी हूँ। अफरासियाब एक चालाक महिला है और जब मैंने सुना कि शो उसके साथ कैसे आगे बढ़ेगा, तब मैं तुरंत अलीबाबा दास्ताीन-ए-काबुल का हिस्सास बनने के लिये तैयार हो गई। मैं फातिमा की माँ बनी हूँ, जोकि कोई साधारण माँ नहीं है। वह चतुर है, अपनी बेटी से प्याार करती है और अपना उद्देश्यह जानती है। मैं हमेशा मजबूत भूमिकाओं की तलाश में रहती हूँ, जो दर्शकों को कुछ दे सकें। आने वाले एपिसोड्स में कई ट्विस्ट्स आएंगे और बहुत कुछ होगा और मुझे यकीन है कि यह सब दर्शकों के लिये एक सौगात होगी। उम्मी्द है कि मेरे दर्शक और प्रशंसक शो में मेरी एंट्री का मजा लेंगे।” फातिमा कैसे अली को जादू की खोज के लिये उकसाती है, इसके बारे में ज्या दा जानने के लिये देखते रहिये ‘अलीबाबा दास्ता न-ए-काबुल’, सोनी सब पर हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button