ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के गुना जिले में नाबालिग छात्रा के साथ 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गुना। चाचौड़ा में नाबालिग छात्रा का अपहरण और सामूहिक दुष्कृत्य के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक ओर क्षेत्रवासियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसलों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बाजार बंद रखा, वहीं दूसरी तरफ थाने का भी घेराव किया। इधर, क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने इस घटना के विरोध में बीनागंज चौराहा पर धरना दे दिया। खास बात यह कि इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना भी शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सिंह ने उक्त वारदात में नौ आरोपित बताए हैं। जिसमें चार की गिरफ्तारी के साथ ही पांच अन्य आरोपितों को भी पकड़ने की मांग की। साथ ही अपराधियों के मकानों पर मुख्यमंत्री की मंशानुसार बुलडोजर चलाने को कहा। इस दौरान प्रभारी एसपी विनोदकुमार सिंह भी चांचौड़ा पहुंच गए, जिन्होंने जनप्रतिनिधियों और जनता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इधर, विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा इस संदर्भ में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्‍हें ज्ञापन सौंपने की बात भी कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान लिए हैं, जिसमें पांच लोगों द्वारा दुष्कृत्य करने की बात कही है। इसी आधार पर अपहरण और दुष्कृत्य के साथ ही पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। लेकिन जब बच्ची देर तक घर नहीं पहुंची, तो स्कूल में पता किया गया। तब मालूम चला कि आज तो कक्षाएं लगी ही नहीं, क्योंकि बच्चे न आने से छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई, तो रात करीब आठ बजे बच्ची एक सूने मकान में बेहोशी की हालत में मिली। इस कमरे की बाहर से कुंदी भी बंद थी। इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रात में ही बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button