ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

सीआईए ने चोर के साथ रेवाड़ी से खरीददार को भी पकड़ा; दोनों जेल गए

महेंद्रगढ़: पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर और खरीददार।हरियाणा की महेंद्रगढ़ में सीआईए पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वालों और चोरी का वाहन प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मखन लाल निवासी बापडोली और विजय निवासी नंगला जमालपुरा थाना खोल रेवाड़ी के रूप में हुई है।सीआईए महेंद्रगढ़ इंचार्ज एसआई गोविंद की टीम ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी मखन लाल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। जिससे पूछताछ में उसने बताया कि उसने बाइक विजय को बेच दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार ने थाना सदर कनीना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह गांव ककराला में शादी में आया था और शादी स्थल के पास में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। सुबह के समय में उसने देखा तो मोटरसाइकिल वहां पर नहीं मिली।शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button