ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

कॉलेज प्रबंधन ने कहा असिस्टेंट के साथ गई यह अभी साफ नहीं, अभिभावकों ने दर्ज कराई शिकायत

जालंधर: डीएवी कालेज जालंधरजालंधर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी, स्कूल इत्यादि इन दिनों विभिन्न गतिविधियों को लेकर खासे चर्चा में हैं। कहीं पर छात्र सुसाइड कर रहे हैं तो कहीं बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं। स्कूल में लाखों रूपए की चोरी के मामले में मालिक से लेकर चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चोर साबित हो रही है। अब नया मामला डीएवी कालेज का सामने आया है। इस कालेज की एक छात्रा घर से तो पढ़ने के लिए आई लेकिन कॉलेज से लैब असिस्टेंट के साथ फरार हो गई है।हालांकि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं है कि छात्रा लैब असिस्टेंट के साथ ही भागी है। इतना जरूर है कि लैब असिस्टेंट भी उसी दिन से कॉलेज में नहीं आ रहा है जिस दिन से छात्रा गायब है। बीए फाइनल की छात्रा के गायब हो जाने के बारे में अभिभावकों ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।कॉलेज के ही कुछ लोगों का कहना है कि 34 वर्षीय लैब असिस्टेंट की वैसे काफी दिनों ने वैसे 21 वर्षीय छात्रा के साथ खिचड़ी पक रही थी। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कस्मे खाई वादे किए और मौका मिलते ही एक दूसरे के होने के लिए गायब हो गए। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि लड़की बालिग है। इसी बीच यह भी पता चला है कि लड़की ने गुलाब देवी रोड पर अमन नगर के रहने वाले लैब असिस्टेंट के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली है।इसी बीच यह भी पता चला है कि कॉलेज को बदनामी से बचाने के लिए प्रबंधन तुरंत प्रभाव से लैब असिस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनका उससे कोई लेना देना नहीं है। कॉलेज के पीआरओ विनोद ने कहा कि लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज करवा दिया है। लेकिन अभी कर इस मामले में यह कहना जल्दबाजी होगा कि वह लैब असिस्टेंट के साथ गई है। इसका अभी कर कोई प्रमाण हाथ नहीं लगा है।परिजनों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनकी बेटी कॉलेज में गई थी। लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने और लड़की के नजदीकियों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। दो दिन तक परिजन लड़की को ढूंढते रहे। अंत में जब लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

Related Articles

Back to top button