ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर से कई गैर-भाजपा सरकार के मुख्यमंत्रियों ने बनाई दूरी

नई दिल्ली। हरियाणा के सूरजकुंड में चल रहे गृह मंत्रियों के 2 दिवसीय चिंतन शिविर में ज्यादातर गैर-भाजपा  राज्यों के गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के गृह मंत्रियों को शिविर के लिए आमंत्रित किया था।
चिंतन शिविर में शामिल होने वालों की लिस्ट के मुताबिक शिविर में अपने प्रदेशों में गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे ज्यादातर गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया। इसमें गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ओडिशा के नवीन पटनायक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हैं।
शिविर में सिर्फ 2 गैर भाजपा मुख्यमंत्री शामिल हुए। इनमें पंजाब के भगवंत मान और केरल के पिनराई विजयन हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने शिविर में गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी नहीं भेजा। उनकी तरफ से अतिरिक्त महानिदेशक (होमगार्ड) नीरज कुमार सिंह प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।
अमित शाह की अध्यक्षता में चल रहे शिविर में भाग लेने वाले मुख्यमंत्रियों में भगवंत मान (पंजाब), पिनराई विजयन (केरल), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), हिमंत विश्व सरमा (असम), एन बीरेन सिंह (मणिपुर), प्रमोद सावंत(गोवा), माणिक साहा (त्रिपुरा), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) और प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button