ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

जीटी रोड पर खड़े ट्राले से टकराई डबल डेकर टूरिस्ट बस,चालक की मौत

हरियाणा | करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस खराब खड़े एक ट्राले में जा घुसी। इस हादसे में बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला बस के छह फुट अंदर तक जा फंसा। इससे डबल डेकर बस का एंट्री एग्जिट गेट बंद हो गया।मदद के लिए पहुंचे लोगों ने बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। हादसा नेशनल हाईवे पर नमस्ते चौक के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि बस जम्मू से दिल्ली जा रही थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस के ड्राइवर पठानकोट निवासी अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पठानकोट निवासी कंडक्टर विक्की अस्पताल में घायल है। बताया जा रहा है कि ट्राले का टायर फटा था। ड्राइवर हाईवे पर ट्राले को छोड़कर मिस्त्री को लेने चला गया था। बस में करीब 35 सवारियां थी।

Related Articles

Back to top button