ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़दिल्ली NCR

राष्ट्रपिता विवादित मामला : कालीचरण – जो कहा उस पर अफसोस नहीं,कानून पर है भरोसा

रायपुर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर बीते दिनों की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कालीचरण शुक्रवार को रायपुर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान कालीचरण ने कहा कि मैंने जो कहा उस पर मुझे आज भी कोई अफसोस नहीं है। आगे काली माई की इच्छा। मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और उसका सम्मान करता हूं। मैंने जो कहा था आज भी वह सत्य है।
इस दौरान नोटों पर भगवान की फोटो मामले को लेकर कालीचरण बोले कि नोट पर धन की देवी पर फोटो हो अच्छी बात है, हिंदुओं का प्रचंड रूप से एकीकरण हुआ है। उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, मुझे धर्मकार्य करनें में उत्साह आ गया है। आगे बोले कि राजनीति में धर्म घुसना चाहिए। हमें धर्मराज्य चाहिए तो धर्म राज्य चाहिए।
कांग्रेस नेताओं की भी आलोचना की थी
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक संगठन द्वारा रावण भाटा मैदान में आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था। छत्तीसगढ़ सरकार में कांग्रेस के नेताओं की भी आलोचना की थी। कहा था कि लोगों को धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार का मुखिया चुनना चाहिए। उनके द्वारा कही गई बातें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं।
महिलाएं के बारे में भी कह डाली थी ये बात
कालीचरण ने महिलाओं को लेकर कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो। “हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा। महामूर्खों…मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं।”

Related Articles

Back to top button