ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

हर व्यक्ति के होते हैं एक इष्ट देव या देवी 

सभी देवी –देवताओं की पूजा–उपासना करने के बाद भी अक्सर इंसान का मन भटकता ही रहता है। हर इंसान का मन किसी एक देवी या देवता की ओर सबसे ज्यादा आकर्षित होता है और वही देवी या देवता आपके इष्ट देव हो सकते हैं। अगर आपकी कोई कुल देवी या देवता हैं तो वो भी आपके इष्ट हो सकते हैं।धार्मिक मान्यताओं में हर व्यक्ति के एक इष्ट देव या देवी होते हैंइनकी उपासना करके ही व्यक्ति जीवन में उन्नति कर सकता हैइष्ट देव या देवी का निर्धारण लोग कुंडली के आधार पर करते हैंवास्तव में ग्रहों और ज्योतिष का ईष्टदेव से सम्बन्ध नहीं होताईष्टदेव या देवी का निर्धारण आपके जन्म-जन्मान्तर के संस्कारों से होता हैबिना किसी कारण के ईश्वर के जिस स्वरुप की तरफ आपका आकर्षण हो, वही आपके ईष्ट देव हैंग्रह कभी भी ईश्वर का निर्धारण नहीं कर सकतेग्रहों की समस्या को दूर करने के लिए विशेष देवी देवताओं की उपासना की जा सकती हैधार्मिक परंपराओं में ईश्वरीय शक्ति की उपासना अलग-अलग रूपों में की जाती है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो हिन्दू धर्म में तैंतीस करोड़ देवताओं को उपासना के योग्य माना गया है। अलग-अलग शक्तियों के रूप में उनकी पूजा की जाती है। अगर आपकी कुंडली में ग्रहों से जुड़ी कोई समस्या है तो आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह के लिए कौन से देव की उपासना सबसे उत्तम होगी।ग्रहों की समस्या के लिए क्या करें?सूर्य के लिए सूर्य की ही उपासना करें या गायत्री मंत्र की साधना करेंचन्द्रमा के लिए भगवान शिव की उपासना करना उत्तम होगामंगल के लिए कुमार कार्तिकेय या हनुमान जी की उपासना करेंबुध के लिए मां दुर्गा की उपासना करेंबृहस्पति के लिए श्रीहरि की उपासना करेंशुक्र के लिए मां लक्ष्मी या मां गौरी की उपासना करेंशनि के लिए श्रीकृष्ण या भगवान शिव की उपासना करेंराहु के लिए भैरव बाबा की उपासना करें  केतु के लिए भगवान गणेश की उपासना करेंविशेष समस्याओं के लिए किसकी उपासना करें ?मानसिक समस्याओं के लिए शिवजी की उपासना करेंशारीरिक दर्द और चोट -चपेट की समस्या के लिए हनुमान जी की उपासना करेंशीघ्र विवाह के लिए पुरुष मां दुर्गा उपासना करेंशीघ्र  विवाह के लिए स्त्रियां भगवान शिव की उपासना करेंबाधाओं के नाश के लिए भगवान गणेश की पूजा करेंधन के लिए मां लक्ष्मी की उपासना करें  मुक्ति मोक्ष या आध्यात्मिक उपलब्धि के लिए श्रीकृष्ण या महादेव की उपासना करें  ज्योतिष के जानकारों की मानें तो हर व्यक्ति के इष्ट देवी या देवता निश्चित होते हैं। अगर समय रहते उन्हें पहचान लिया जाए तो ग्रहों के हर दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। तो आप भी अपने इष्ट देव को पहचानें और उनकी उपासना करें। फिर सुखी जीवन के लिए किसी दूसरे उपाय की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button