ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पीएम मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, सोनिया गांधी भी चुनावी रण में उतरेंगी

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे।

बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। वह हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया लंबे समय बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आएंगी।

10 मई को होगा विधानसभा चुनाव
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में महिला वोटर्स की संख्या 2.59 करोड़ है जबकि पुरुष वोटर्स 2.62 करोड़ हैं। राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे।

Related Articles

Back to top button