ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की कार्रवाई, एसपी ने दिए थे निर्देश

कासगंज: पुलिस की गिरफ्त में जुआरी।कासगंज में दिवाली पर्व से लेकर अब तक पुलिस ने 106 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों से 1,44,770 रुपये बरामद किए हैं। एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति ने कासगंज पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं कि कहीं भी जुआ या सट्टा होते मिल तो सम्बंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।जनपद में एसपी ने जुआ और सट्टे पर पूरी तरह पाबन्दी लगा दी है। एसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि कहीं भी जुआ या सट्टा नहीं होना चाहिए। अगर किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ या सट्टा हुआ तो सम्बंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दिवाली से लेकर अब तक लगातार सट्टे और जुआ के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे जिले से 106 जुआरियों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार उनके पास से 1,44,770 रुपये बरामद किए।सिकंदरपुर पुलिस की गिरफ्त में जुआ खेलने वाले लोग।एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया की थाना कासगंज पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना सोरों पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना ढोलना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना सहावर से 13 लोगों को, थाना अमापुर से 4 लोगों को, थाना गंजडुंडवारा से 11 लोगों को, थाना सुन्नगढ़ी से 8 लोगों को, थाना सिकंदरपुर वैश्य से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 106 लोग गिरफ्तार किए गए।

Related Articles

Back to top button