ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जीजा ने साथियों के साथ मिलकर की साले के परिवार से मारपीट, 4 घायल

पन्ना: पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाटूपुर से जमीनी विवाद के चलते के भाई-बहन के परिवारों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान बहन के पति ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ साले के घर पहुंच कर हमला कर दिया। जिसे साले की पत्नी-बच्चों समेत चार लोगों को चोटें आई है। जिसमे महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिससे सभी घायलों को पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाटूपुर में जमीन संबंधित पुराने विवाद के चलते एक ही परिवार पर एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है।यह विवाद भाई बहिन के परिवार में हुआ है। जिसमें बहन के पति ने अपने ही साले के घर अपने गुर्गों के साथ पहुंचकर लाठी डंडों से मारपीट की है। जिससे साले के परिवार के 4 लोगो को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें 100 डायल की मदद से जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है। घायलों में कलावती गोंड़ पति रामदास गोंड़उम्र-45 वर्ष, उसकी दो पुत्री पुष्पा गोंड़ उम्र-18 वर्ष, सपना गोंड़ उम्र-22 वर्ष और 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र शामिल है। इतना ही नहीं घर का सारा सामान तहस-नहस कर दिया।और मौके से भाग गए। वहीं, घयलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।हालांकि इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी बृजपुर बखत सिंह ठाकुर ने बताया कि दो परिवारों में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हुआ है। जानकारी लगते ही 100 डायल को मौके पर भेजा गया था। जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सभी के बयान लेकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मुकदमा कायम कर लिया है, और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button