ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मेडिकल स्टोर की शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार

सीधी: सीधी जिले के मझौली स्थित मुख्य बाजार में संचालित मेडिकल स्टोर में अनियंत्रित कार शटर तोड़ते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है।मझौली पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता शिवराम सोनी पिता रामदास सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 10 नगर परिषद मझौली द्वारा पुलिस थाना मझौली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसके अनुसार बीती रात बिना नंबर की बलेनो कार नीले कलर की जिसमें चालक अरविंद गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 4 नगर परिषद मझौली का था। काफी तेज और अनियंत्रित गति से कार चलाने के कारण शिकायतकर्ता के बंद मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी सीताराम सोनी की मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए स्टोर का शटर तोड़ते हुए कार दुकान के अंदर घुस गई जिससे शटर,काउंटर व दवाई का नुकसान हुआ है। जिसको पास के ही रामनाथ सोनी, रामसखा सोनी व छोटे कचेर हैं।मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला को दर्ज कर लिया है, और अब आरोपियों के पकड़ने की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button