ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

गैंगस्टर का पिस्तौल विदेश से लौटे दोस्त से मिला, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कीमां भैणी निवासी परमिंदर सिंह के रूप में हुई

लुधियाना: गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कीमां भैणी निवासी परमिंदर सिंह के रूप में हुईगैंगस्टर काला हवास की हत्या से पहले उसका एक अवैध पिस्तौल उसी के एक दोस्त के पास था जिसको उसने खेतों में दबाया हुआ था। इसी के दौरान वह विदेश चला गया और काला हवास की लुधियाना में हत्या कर दी गई। खेतों में पिस्तौल दबाने वाला युवक कई सालों के बाद कुछ दिन पहले इंडिया वापस लौटा तो उसने उक्त पिस्तौल को खेतों में से निकाला जिसकी सूचना पुलिस को लगी। थाना कूमकलां की पुलिस में उक्त आरोपी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कीमां भैणी निवासी परमिंदर सिंह के रूप में हुई है।थाना कूमकलां के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनको सूचना मिली कि इलाका में एक युवक विदेश से कई सालों बाद वापस लौटा है जिसके पास देसी पिस्तौल और कारतूस हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी गया। गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उक्त युवक परमिंदर सिंह ने बताया कि वह गैंगस्टर काला हवास का बचपन का दोस्त है। काला हवास ने उसको कई सालों पहले यह पिस्तौल और कारतूस दिया था। इसको वह खेतों में दबाकर विदेश चला गया जबकि उसके बाद काला हवास की हत्या कर दी गई। तब से लेकर परमिंदर सिंह विदेश में ही था और अब वापस लौटा है।

Related Articles

Back to top button