ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष बोले- छत्तीसगढ़ में कोई इमरजेंसी लागू नहीं, जनविरोधी कामों को आइना दिखाना विपक्ष का काम

बिलासपुर: नक्सलियों के बढ़े हिमाकत, इसलिए बजट पेश कर रहे हैं। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई इमरजेंसी लागू नहीं है और न ही कांग्रेस में भाजपा की रैली को रोकने का दम है। संविधान में प्रजातांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का सबको हक है। सरकार की कमी और जनविरोधी कामों को आइना दिखाना विपक्ष का काम है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले बिलासपुर में 11 नवंबर को हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है।बिलासपुर में होने जा रहे भाजपा के प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली से पहले रैली, जुलूस, धरना आंदोलन पर प्रशासनिक प्रतिबंध लगाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता सरकार पर हमलावर हो गए हैं। मंगलवार को बिलासपुर आए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार में इतना दम नहीं है कि वे भाजपा के आंदोलन को रोक लें। छत्तीसगढ़ में कोई इमरजेंसी लागू नहीं है और न ही कोई आपातकाल की स्थिति बनी है।सरकार की तरह नक्सली बजट पेश कर रहे हैंनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नक्सलियों ने 10 दिन पहले अपना वार्षिक बजट जारी किया है, जिसमें उन्होंने साल भर में 35 लाख वसूली करने और 29 लाख रुपए खर्च करने का ब्योरा दिया है। राज्य में सरकार की तरह नक्सलवाद बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले चार साल में नक्सलवाद बढ़ा है। यही वजह है कि नक्सलियों ने बजट पेश किया है। नारायण चंदेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नक्सलवाद कम होता और नक्सली घटना में कमी आती तो नक्सलियों में इतनी हिमाकत नहीं होती कि वे सरकार के सामने बजट पेश करते।कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र पूर्ण शराबबंदी का किया था वादानेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने की बात कही थी। लेकिन, गंगाजल उठाकर कसम खाने के बाद भी न तो शराबबंदी हुई। बल्कि, प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे है। गोलीकांड, चाकूबाजी हत्याएं और लगातार लूट की वारदात हो रही है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचारउन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार भी तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस बार-बार ईडी की रेड की बात कर रही है। ईडी की कार्रवाई से भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। अगर भ्रष्टाचार नहीं होता तो छापा में कुछ नहीं निकलता। बड़े-बड़े खुलासे ईडी ने किए है, जिससे साफ है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनके अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनके खुद के मंत्री अधिकारियों के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। चंदेल ने कहा कि कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर को प्रदेश नहीं बल्कि देश का सबसे भ्रष्ट कलेक्टर बताया है और ईडी ने इसे साबित भी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button