ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

रविवार को ब्रेन स्ट्रोक आने के चलते दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल मे करवाया था भर्ती

जबलपुर: जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो पुलिस अधीक्षक (eow) देवेंद्र प्रताप सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ब्रेन स्ट्रोक आ जाने के कारण उन्हें रविवार को दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था तभी से उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी भी देवेंद्र प्रताप सिंह को होश नहीं आया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।रोज की तरह रविवार को भी सुबह देवेंद्र प्रताप सिंह ने खूब साइकिलिंग की थी। इस दिन भी उन्होंने तकरीबन 30 किलोमीटर साइकिल चलाई। दोपहर को खाना खाने के बाद वह घर पर आराम कर रहें थे, इसी दौरान अचानक ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर आया गया। हालत नाजुक होने के चलते रविवार की रात को एयरलिफ्ट कर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।एस.पी ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई है यह जानकारी जैसे ही जबलपुर में पदस्थ अधिकारियों को लगी तो उन्हें देखने के लिए निजी अस्पताल पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल आई.जी उमेश जोगा, कलेक्टर इलैयाराजा टी,एस.पी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को देखने अस्पताल पहुंचे थे। विभागीय सूत्र बताते हैं कि 3 दिन इलाज के बाद भी उनकी हालत में किसी भी तरह का सुधार नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button