ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

ग्वालियर छात्रा ने किया सुसाइड, परिवार वाले बोले हमें नहीं पता उसने आखिर यह कदम क्यों उठाया

ग्वालियर छात्रा ने किया सुसाइड, परिवार वाले बोले हमें नहीं पता उसने आखिर य. ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के मांढरे की माता मंदिर के पास की है। घटना का पता उस समय चला जब परिजन कमरे में पहुंचे तो छात्रा फांसी पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन का कहना है कि पता नहीं है, उसने यह कदम क्यों उठाया यदि कोई बात थी तो हमें बताती। यह है पूरा मामला शहर के कंपू थाना क्षेत्र के मांढरे की माता मंदिर के पास रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह 10वीं में पढ़ती थी। सोमवार शाम खाना खाकर अपने कमरे में पहुंची और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब चंचल के परिजन उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचे। नाबालिग को फांसी पर लटका देखकर परिजन ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतका का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button