ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

दीपावली की पूर्व संध्या पर मोहाली में जलाया गया दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

एसएएस नगर| पंजाब के मोहाली में हीरो होम्स में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया — दुनिया का सबसे बड़ा दीया जला कर। यह लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बनाया गया है और इसका व्यास 3.37 मीटर है। हीरो होम्स के 4,000 निवासियों सहित लगभग 10,000 नागरिकों ने इसके लिए लगभग 3,560 लीटर जैविक तेल में जमा किया।

विशाल स्टेनलेस-स्टील दीया, गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के आधिकारियों की मौजूदगी में जलाया गया।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस के अनुसार, यह दीया 3,560 लीटर खाना पकाने के तेल से जलाया गया है और यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा दीया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.जे. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने दीप प्रज्‍जवलित किया।

उन्होंने कहा, “यह एक अपरंपरागत घटना है जिसमें परंपरा के अनुसार दिवाली मनाने के दोहरे इरादे और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश फैलाने का प्रबंधन भी शामिल है। यह उचित है कि पंजाब, जिसने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है।”

हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल ने कहा, “दिवाली शांति और सद्भाव का प्रतीक है। क्षेत्र, भाषा, धर्म और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से दीया के लिए तेल एकत्र किया गया।”

Related Articles

Back to top button