ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

यूएस सीडीसी के निर्देशक को हुआ कोरोना

वाशिंगटन| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने घोषणा की है कि उसके निदेशक का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्वास्थ्य एजेंसी की एक विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि रोशेल वालेंस्की को कोविड का हल्का लक्षण है। वह घर पर कोरेंटाइन हैं। वह पहले से तय अपनी बैठकों में वर्चुअल तरीके से भाग लेती रहेंगी।

53 वर्षीय वालेंस्की ने जनवरी 2021 में सीडीसी का कार्यभार संभाला।

वालेंस्की ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “पूरे अमेरिका में श्वसन संबंधी वायरस बढ़ रहे हैं। लोगों से अपील किया कि एक अपडेट कोविड -19 वैक्सीन व फ्लू वैक्सीन लें। यदि आप बीमार हैं तो घर पर रहें और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।”

सीडीसी ने हाल ही में दैनिक आधार पर कोविड -19 मामले और मृत्यु के आंकड़ों को प्रकाशित करना बंद कर दिया है, इसके बजाय साप्ताहिक अपडेट जारी करना शुरू किया है।

अमेरिका ने कुल 97 मिलियन कोविड -19 संक्रमित और 1 मिलियन से अधिक मौतों की सूचना दी है।

हाल ही में सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में चिकित्सा और सांस्कृतिक नृविज्ञान के सहायक प्रोफेसर मार्था लिंकन और ड्रेक विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले नैट होल्डरेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका एक और बहुत ही अंधेरे महामारी सर्दी का सामना कर सकता है।

Related Articles

Back to top button