ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

जल्द बदल सकती है दिल्ली समेत आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली: भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी कर चुकी है। नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा इसी महीने हो सकती है। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं, उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, प. बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा आदि शामिल हैं।भाजपा मुख्यालय में दो दिन चलने वाली पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक सोमवार को शुरू हुई। इस बैठक में कुल 8 सत्र हैं। सूत्रों के अनुसार, लगभग सभी सत्रों में चर्चा का केंद्र अगले दो साल में होने वाले चुनाव हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह ने बताया कि सोमवार को बैठक में बूथ को और मजबूत करने की चर्चा हुई। पार्टी यह कोशिश कर रही है कि बूथ को न सिर्फ मजबूत किया जाए, बल्कि इस काम में लगे कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय रखा जाए।मोदी का संदेश- सीमावर्ती गांवों तक पहुंचें कार्यकर्तासोमवार को बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह की गतिविधियां चलानी चाहिए। देश में 500 सीमावर्ती गांव में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर वहां सफाई अभियान, खेल प्रतियोगिता, सेमिनार, डिबेट, फूड फेस्टिवल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करें। मोदी ने स्नेह मिलन कार्यक्रम चलाने का सुझाव भी दिया। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के लोग देश के दूसरे राज्यों में जाकर वहां के लोगों से मिले-जुले।

Related Articles

Back to top button