ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

एडीजी डी श्रीनिवास बोले-कर्तव्य की वेदी पर प्राण देने जाबाजों की कमी नहीं

ग्वालियर: ग्वालियर में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों को सलाम करने के लिए शुक्रवार को शहीद दिवस पर परेड मैदान में पुलिस के जवान और अफसर एकत्रित हुए। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मातमी धुन पर शस्त्र झुकाए गए और शपथ ली गई कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर एडीजी डी श्रीनिवास बोले कि देश में जाबाज जवानों की कोई कमी नहीं है।ग्वालियर में शुक्रवार (21 अक्टूबर) को पुलिस स्मृति दिवस पर एसएएफ बटालियन की 14वीं वाहिनी शहीद परेड मैदान पर देश की रक्षा की खातिर अपनी जान देने वाले शहीद जवानों को सलाम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी डी श्रीनिवास ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए हम सभी ने इस वर्दी को पहना है। हमारा कर्तव्य है कि पीडि़त की मदद करें और दुश्मनों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ें। देश की रक्षा के लिए जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी है, ऐसे लोगों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें। परेड मैदान में जैसे ही मातमी धुन बजना शुरू हुई तो परेड में लगे जवानों ने शस्त्र झुका दिए। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सामने एकता और भाईचारे की शपथ ली। इस मौके पर कर्तव्य ध्वनि के साथ शहीदों को सलाम किया गया और अफसरों व जवानों ने पुष्प अर्पित किए।264 हुए इस वर्ष शहीद, 16 मध्य प्रदेश से थेशहीद दिवस परेड के दौरान बताया गया कि 21 अक्टूबर 1959 से 31 अगस्त 2022 तक कुल 35359 जवानों और अफसरों ने बलिदान दिया है। इस वर्ष कुल 264 पुलिसकर्मी और अधिकारी भारतवर्ष में शहीद हुए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के 16 जवान और अफसर भी वीरगति को प्राप्त हुए है।यह रहे मौजूदशहीद दिवस पर आयोजित परेड में महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार, आईजी डी श्रीनिवास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एएसपी मृगांखी डेका, राजेश डंडोतिया, गजेन्द्र सिंह वर्धन, जयराज कुबेर, कमाडेंट 2, 13 व 14 बटालियन सहित अन्य पुलिस अफसर और जवान मौजूद थे। इस मौके पर समाजसेवियों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button