ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

AUS vs NZ मुकाबले का रोमांच खराब कर सकती है बारिश

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-12 का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंट पर खेला जाना है। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में एरोन फिंच की टीम खिताब को डिफेंट करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें पिछली हार का बदला चुकता करने पर होगी। 2021 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच यूएई में खेला गया था। केन विलियमसन की टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले से पहले दोनों टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करने से पहले जहां ऑस्ट्रेलिया के बैकअप विकेट कीपर जोश इंगलिस चोटिल हो गए, वहीं न्यूजीलैंड डेरिल मिशेल की चोट से परेशान है। जोश इंग्लिस के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन को टीम में शामिल किया है।

सिडनी का मौसद आज के मैच में खलल डाल सकता है। AccuWeather की माने तो मैच के दौरान बारिश होने की संभावनाएं 28 से 51 प्रतिशत की है, वहीं मौसम इस दौरान थोड़ा ठंडा रहेगा जिस वजह से गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button