ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

गेट पास पर्ची पर हुआ विवाद; आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना कस्बे के गांव परढाना में एक फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड पर चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, कार सवार ठेकेदार अपने साथी के साथ गाड़ी में सवार होकर फैक्टरी पहुंचा था।यहां गेट पर पर्ची काटने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते आरोपी ठेकेदार ने सिक्योरिटी गार्ड पर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी चाकू समेत मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323, 324, 307, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।20 अक्टृबर को हुई वारदातइसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में देवदत ने बताया कि वह गांव भाउपुर जिला पानीपत का रहने वाला है। वह पिछले करीब पांच माह से गोल्डन फ्लोर फारमिंग फैक्टरी परढाना में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 20 अक्टूबर की रात को वह फैक्टरी के गेट पर ड्यूटी लगी हुई थी।करीब रात के 10 बजे अरविंद निवासी सिल्ला खेड़ी जिला जींद, फैक्टरी बायलर का ठेकेदार का काम करता है, अपने दोस्त बिट्‌टू के साथ कार में सवार होकर आया। अरविंद ने उसको जल्दी गेट पर्ची काटने के लिए कहा, जबकि गेट पर्ची काटने की ड्यूटी उसकी नहीं थी।इसलिए उसने दूसरे गार्ड को पर्ची काटने के लिए कहा। जिस पर अरविंद ने तैश में आकर अपनी गाड़ी से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से छाती के दोनों तरफ वार किया।इतना ही नहीं, चाकू से सिर और पेट पर भी वार किया। उसने अपने बचाव का शोर किया, तो उसके साथी गार्ड मोहन, संजय निवासी भादोंडी मौके पर भाग कर आए। उन्हें आते देख वहां से आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चाकू समेत फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button