ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

शिवपुरी धनतेरस के मौके पर महिलाओं को बांटी साड़ियां

शिवपुरी ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की पहल - पिछले 15 वर्षों से समिति बांट रही है धनतेरस पर साड़ियां और मिठाई शिवपुरी। शिवपुरी में धनतेरस के मौके पर ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के द्वारा फतेहपुर क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में निराश्रित और बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियों व मिठाई का वितरण किया गया। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के सदस्यगण पिछले 15 वर्षों से धनतेरस के मौके पर साड़ी और मिठाई का वितरण करते आ रहे हैं। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संयोजक एसकेएस चौहान ने बताया कि धनतेरस के मौके पर 110 महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी समिति पिछले 15 वर्षों से दीपावली से पहले धनतेरस पर निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियों का वितरण करती है। इस मौके पर ग्रामीण बैंक समाज समिति की अध्यक्ष रक्षा श्रीवास्तव, सचिव कपिल गुप्ता, एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, मनीराम रावत, राजीव श्रीवास्तव, रामपाल सिंह सिसोदिया, बलराम चंदौरिया, गुंजन जैन, अतुल प्रताप सिंह सहित महिलाओं को सूचना देने एवं उन्हें लाने में रविराम जाटव, एवं नरेश जाटव निवासी फतेहपुर का विशेष योगदान रहा। बुजुर्ग महिलाओं ने दिया आशीर्वाद- शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के सदस्यगण जब बुजुर्ग व निराश्रित महिलाओं को साड़ी का वितरण करने गए तो सभी बुजुर्ग महिलाओं ने समिति के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। समिति के सदस्यों द्वारा साड़ियों के साथ मिठाई भी दी। समाजसेवा के अन्य कामों से भी जुडी है समिति - शिवपुरी की ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में और भी कई कार्य कर रही है। जिसमें शिवपुरी में शवों को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए गाड़ी का संचालन किया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष दिव्यांग बच्चों को सामग्री का वितरण किया जाता है। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान भी समिति के सदस्यों ने बीमार लोगों के लिए निशुल्क भोजन का वितरण किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button