ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

इंदौर में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर विशेषज्ञ डाक्टर करेंगे मरीजों का निश्शुल्क उपचार

इंदौर। विधानसभा दो और तीन में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की रविवार से शुरुआत हो गई। भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य दूत बनकर चयनित वार्डों में घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य कुंडली तैयार कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में जिन मरीजों में गंभीर बीमारी पाई जाएगी, उनका पूरा उपचार निश्शुल्क करवाया जाएगा।

वार्डों में जांच का काम 10 सितंबर से शुरू हो गया है। 17 सितंबर को बड़ा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से डेढ़ सौ से ज्यादा डाक्टर शामिल होंगे और मरीजों का उपचार करेंगे। शिविर की तैयारी की व्यवस्था विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय को भी सौंपी गई है।

जांचें भी निश्शुल्क होंगी

चिह्नित मरीजों को कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेंटर पर ले जाएंगे। वहां मरीज की संपूर्ण जांच (एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी, सीटी स्कैन, एमआरआइ और अन्य रक्त जांच) निश्शुल्क की जाएगी। दवाइयां भी निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक मेंदोला, विजयवर्गीय ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर को लेकर कार्यकर्ता, डाक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बैठक की गई। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्क्रीनिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम का 19 जोन में हुआ सीधा प्रसारण

ग्वालियर में हुए लाडली बहना योजना कार्यक्रम का शहर के सभी 19 जोन में सीधा प्रसारण हुआ। इंदौर में कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला हितग्राही उपस्थित थीं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर लाडली बहनाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजन स्थलों पर आकर्षक रांगोली भी बनाई गई। हितग्राही महिलाओं ने पिछले महीनों में प्राप्त सहायता राशि के उपयोग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए।

Related Articles

Back to top button