ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

निर्भया जैसी दरिंदगी, दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

गाजियाबाद | दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गाजियाबाद के ननंदग्राम इलाके में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए।

यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Back to top button