ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

वंशानुगत तालाबों पर कर लिया कब्जा, रायकवार समाज​​​​​​​ के लोग काम करने पहुंचे, तो दबंगों ने भगाया

छतरपुर (मध्य प्रदेश): छतरपुर जिला मुख्यालय के पास गांव खौप में एक जल सरोवर खौप तालाब में मुकेश उद्योग सहकारी मर्यादित समिति पंजीकृत है। मछुआरे मछली पालन कृषि और सिंघाड़े की खेती करते हैं, लेकिन इस पंचायत के कुछ दबंगों ने वंशानुगत तालाबों पर कब्जा कर लिया है। रायकवार समाज के लोग काम करने पहुंचे तो दबंगों ने वहां से भगा दिया। इस बात से नाराज होकर सामाजिक सहयोगी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे।रायकवार समाज के वरिष्ठ नेता और माझी आंदोलन के महासचिव सुंदर लाल रैकवार ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कलेक्टर छतरपुर को बताया कि मछुआ नीति में यह अधिकार पंजीकृत समितियों को दिए गए हैं कि जितनी जमीन की लीज राशि वंशानुगत मछुआरे पंजीकृत समितियां जमा करती हैं, वह जमीन मछुआरों के संवैधानिक अधिकार के दायरे में हैं। इसके बावजूद भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दबंग मछुआरों को प्रताड़ित करते हैं।संवैधानिक अधिकार प्राप्त मछुआरों को दें राहतसुंदर रैकवार (समाजसेवी और सामाजिक नेता) ने कहा कि कलेक्टर छतरपुर से मांग की है कि दबंगों पर कार्रवाई करें और संवैधानिक अधिकार प्राप्त मछुआरों को राहत दिलाएं। फिशरमैन मछुआ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद रैकवार संघर्ष समिति महामंत्री मोतीलाल रैकवार सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button