ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुंबई ऑल इंडिया सारस्वत सांस्कृतिक महोत्सव 2022 का 12 नवम्बर को मुंबई में होगा आयोजन

मुंबई, ऑल इंडिया सारस्वत कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दादर ईस्ट स्थित बी. एन. वैद्य सभागृह में संस्था के द्वारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 12 नवम्बर 2022 को हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। संस्था के सचिव राजेंद्र पै एवं उदय रेडकर के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि इस महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर अशोक पाटकी, अभिनेत्री अमृता राव, वर्षा उसगांवकर, सारस्वत बैंक के चेयरमैन गौतम ठाकुर, जोधपुर के पूर्व मेयर घनश्याम ओझा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, जाने माने वकील हस्तीमल सारस्वत, सुप्रसिद्ध लेखक व समाज सेवी सारस्वत ब्राह्मण समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष गिरीश सारस्वत, सारस्वत धर्मशाला पुष्कर के अध्यक्ष गणपत लाल सारस्वत ऊर्फ पप्पू जी, बीकानेर खाजूवाला से सामाजिक चिंतक व सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राम सारस्वत जी तथा भारतीय मीडिया एसोसिएशन के मथुरा जिला अध्यक्ष युवा पत्रकार रजत सारस्वत सहित पूरे देश की अनेक जानी मानी हस्तियाँ सम्मिलित होंगी। उन्होंने बताया कि कोई भी सारस्वत प्रतिभागी www.aisco.org.in पर अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करके इस महोत्सव में सम्मिलित हो सकता है। इस अवसर पर संस्था की पत्रिका 'सारस्वतेय' का भी विमोचन होगा तथा अनेक प्रकार के मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button