ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
धार्मिक

दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 4 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

उज्जैन. दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से कई परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हैं। दीपावली (Diwali 2022) की रात बहुत ही खास होती है क्योंकि ऐसा कहा जाता है रात्रि में देवी लक्ष्मी लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं और जहां साफ-सफाई दिखाई देती हैं, वहां निवास करती हैं, इसके विपरीत अस्वच्छ घर को छोड़कर तुरंत चली जाती हैं।

दीपावली की रात कुछ काम करने से बचना चाहिए, नहीं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो काम.

1. शराब न पीएं
दीपावली की रात कुछ लोग लक्ष्मी पूजा के बाद शराब पी लेते हैं। ये काम बिल्कुल भी न करें। देवी लक्ष्मी सात्विक घरों में प्रवेश करती हैं यानी वहां जहां किसी तरह का कोई गलत काम दीपावली की रात में नहीं होता। शराब तो वैसे कभी नहीं पीनी चाहिए लेकिन दीपावली का रात तो भूलकर भी शराब को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

2. जुआं न खेलें
कुछ लोग दीपावली की रात जुआं खेलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये एक परंपरा है, लेकिन ये बिल्कुल गलत है। दीपावली और जुएं का कोई संबंध नहीं है। जुआं एक सामाजिक बुराई है, जिससे हमेशा दूर रहना चाहिए। जुएं के कारण ही महाभारत का युद्ध हुआ और इसी वजह से पांडवों को वन में निवास करना पड़ा। दीपावली की रात जुआं भूलकर भी खेलें।

3. मांसाहार न करें
दीपावली सात्विक त्योहार है यानी इस दिन कोई भी ऐसा काम न करें जो तामसिक हो जैसे मांसाहार। हालांकि लगभग लोग दीपावली की रात नॉनवेज खाने से बचते हैं, लेकिन फिर भी कई बार एल्कोहल के साथ लोग दीपावली की रात मांसाहार खाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसे घर से तुरंत चली जाती हैं।

4. स्त्री संग न करें
दीपावली की रात ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यानी पत्नी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कोशिश करें कि रात में सोएं नहीं और अधिक से अधिक संख्या में देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। दीपावली की रात स्त्री संग करना ठीक नहीं माना गया। इसलिए ये काम करने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button