ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

स्कूल में बिना सूचना दिए शिक्षक मिले गैर हाजिर, कलेक्टर ने वेतन काटी

भिंड: भिण्ड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय कॉटनजीन क्रमांक 02 का निरीक्षण किया। वे दोपहर के समय स्कूल पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर को देखा जहां शिक्षक बिना सूचना दिए अनुपस्थित मिले। उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन काटा।शनिवार की दोपहर भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस कॉटन जीन स्कूल क्रमांक २ पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल की व्यवस्था देखी। पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी ली। छात्रों की पढ़ाई का स्तर समझा। स्कूल में कराए जाने वाले विकास कार्य देखें। इसके बाद स्कूल के स्टाफ संबंधी जानकारी देते हुए शिक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने शिक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह का एक दिवस (अनुपस्थित दिवस) का वेतन काटने निर्देश दिए। साथ ही जो शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं हैं उन सभी शिक्षकों की जानकारी लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर तीन दिवस में प्रस्तुत करने निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

Related Articles

Back to top button