ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

AAP नेता गोपाल इटालिया ने अब PM की मां को कहे अपशब्द, स्मृति बोलीं- वो गटर जैसे मुंह वाला

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक नया वीडियो जारी किया जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय मां का कथित तौर पर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। गुजरात भाजपा ने वीडियो जारी किया और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने भी इसे ट्वीट किया है। इसकी तारीख ज्ञात नहीं है लेकिन यह पुराना लग रहा है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर इटालिया का वीडियो साझा करते हुए आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

उति ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘अरविंद केजरीवाल, गटर जैसे मुंह वाले गोपाल इटालिया ने आपके आशीर्वाद से पीएम मोदी की मां हीरा बा के लिए अपशब्द कहे हैं। मैं कोई नाराजगी नहीं जता रही, मैं यह नहीं दिखाना चाहती कि गुजराती कितने नाराज हैं, लेकिन यह जान लें कि आपको आंका गया है और आपकी पार्टी गुजरात में चुनावी रूप से समाप्त हो जाएगी। अब जनता न्याय करेगी।” भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने इटालिया को सिलसिलेवार अभद्रता करने वाला व्यक्ति बताया। इटालिया ने पहले अपने बचाव में कहा था कि भाजपा उन पर निशाना साध रही है क्योंकि वह पाटीदार हैं।

इससे पहले भाजपा ने उनके दो वीडियो जारी किए थे। इनमें से एक में वह मोदी के लिए अपशब्द बोलते और दूसरे में महिलाओं को मंदिर नहीं जाने की सलाह देते सुने जा सकते हैं। इटालिया प्रधानमंत्री के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए बयान दर्ज कराने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे थे तो उन्हें कुछ घंटे के लिए रोका गया। चलती कार में बनाए गए इस नए वीडियो में इटालिया को कथित रूप से कहते सुना जा सकता है, ‘‘आप ‘नीच’ नरेंद्र मोदी को उनकी जनसभाओं के खर्च सार्वजनिक करने को क्यों नहीं कहते। और उनकी मां हीरा बा भी नाटक कर रही हैं। मोदी 70 साल के करीब हैं, वहीं हीराबा जल्द 100 साल की होंगी, फिर भी दोनों की नौटंकी चालू है।”

 

अहमदाबाद में गुजरात भाजपा के मीडिया संयोजक यज्ञेश दवे ने वीडियो ट्वीट किया जिसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने आलोचना शुरू कर दी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने आप नेता पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इस आदमी की संस्कृति देखिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय मां राजनीति में नहीं हैं। उनके लिए इतनी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल गुजरात की संस्कृति नहीं है।

Related Articles

Back to top button