ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, भाभी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंका…बाथरूम को लेकर हुआ था विवाद

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार रिश्तों को तार तार करती घटना सामने आई है जिसमें एक बड़े भाई ने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया और उनकी पत्नी को ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है।

घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला गली नंबर एक की है। जहां बड़े भाई मज्जू ने छोटे भाई अब्दुल हमीद को पहले मौत के घाट उतारा और बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी को ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पेंटर का काम करता था और बाथरूम का उपयोग करने को लेकर बड़े भाई से विवाद हुआ तो बड़े भाई ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मिलकर हमला कर छोटे भाई अब्दुल हमीद को मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिसमें उसके हाथ पैर टूट गए उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button