ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

‘बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे’, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बड़ा बयान…BJP ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने भविष्य के प्रधानमंत्री संबंधी सवाल के जवाब में एक टिप्पणी की, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्होंने कहा कि बकरीद में बचेंगे, तो मोहरर्म में नाचेंगे।‘’ भाजपा ने खड़गे को उनके बयान पर घेरा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि परिवार की तरफ से चुने गए कांग्रेस के पहले प्रॉक्सी प्रेसिडेंट उम्मीदवार को पूछा गया कि 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा। उनका जवाब था ‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’। पहले तो मुहर्रम जश्न नहीं है, शोक है! यह मुसलमानों का अपमान करने वाला है।’

अमित मालवीय ने भी बयान को असंवेदनशील बताया और कहा, खड़गे ‘को भी उम्मीद नहीं है कि कांग्रेस 2024 तक टिकेगी।’ खड़गे भोपाल विशेष विमान से पहुंचे थे और कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के सिलसिले में पार्टी डेलीगेट्स और नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे सवाल किया गया था,‘‘पीएम कौन बनेगा, राहुल गांधी या आप।‘‘

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तपाक से कहा,‘‘देखो, पहले तो मेरा संगठन चुनाव है, इसमें आया हूं। हमारे में एक कहावत है, मैं बहुत जगह रिपीट करता हूं, बकरीद में बचेंगे, तो मुहरर्म में नाचेंगे। पहले तो मेरा चुनाव खत्म होने दो। मुझे अध्यक्ष बनने दो, उसके बाद देखेंगे, धन्यवाद।‘‘ कुछ ही देर में इस सवाल और टिप्पणी से संबंधित जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में काफी रोचक टिप्पणियां भी आई हैं।

Related Articles

Back to top button