ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

इंदौर में लिवइन पार्टनर ने यू-ट्यूबर राबिन जिंदल पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

इंदौर। चर्चित यू-ट्यूबर पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। उसने दो साल पूर्व युवती से मदद के बहाने करीबी बढ़ाई और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। अन्य युवती से सगाई करने पर मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने तत्काल एफआइआर दर्ज कर ली।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह 22 वर्षीय युवती के आवेदन पर राबिन जिंदल (अग्रवाल) पर एमआइजी थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। युवती ने पुलिस को कथनों में बताया कि वर्ष 2021 में इंदौर रहने आई थी। राबिन ने उसकी मदद की और अपने परिचित के यहां फ्लैट दिलवाया। एक साल पूर्व वह उसके फ्लैट पर आने लगा। उसने युवती से नजदीकी बढ़ाई और कहा की शादी करने के लिए तैयार है।

बारिन इंटरनेट मीडिया पर रील्स बनाता है। युवती से उसने शारीरिक संबंध भी बना लिए। करीब एक वर्ष तक वह शादी करने का बोल कर टालता रहा। कुछ दिनों पूर्व युवती को पता चला राबिन की तो अन्य युवती से सगाई हो गई है। युवती ने इसका विरोध किया और थाने पहुंच कर एफआइआर दर्ज करवा दी।

दुष्कर्म के आरोपित मुश्ताक की तलाश

22 वर्षीय शादीशुदा युवती से दुष्कर्म करने वाले मुश्ताक उर्फ राहुल की बाणगंगा पुलिस तलाश कर रही है। निजी कंपनी में काम करने वाले मुश्ताक ने युवती से काम के दौरान नजदीकी बनाई और पति व बेटे की हत्या की धमकी देकर संबंध बना लिए। उसने भी युवती से शादी करने का बोला था। जब अन्य युवतियों के संपर्क में होने की जानकारी युवती को मिली तो उसने मुश्ताक की हरकतों का विरोध किया और सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया। युवती का आरोप है कि उसने घर के सामने ही मारपीट की और फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button