ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

युवक की दबंगई पहले बाइक में मारी टक्कर जब नाबालिग ने विरोध किया तो की मारपीट , मामला दर्ज स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का मामला

मुरैना। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार एक युवक के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तेजसिंह चौहान पुत्र महेश (16 वर्ष), निवासी बडोखर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह स्टेशन रोड से गुजर रहा था, तभी आरोपी कन्हा पंडित (निवासी रामनगर) ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसकी मोटरसाइकिल में तेजी से कट मारकर टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण फरियादी की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। जब फरियादी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। स्टेशन रोड पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 106/26 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 324(4) और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना प्रधान आरक्षक रामसेवक द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button