ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

वाशिंग मशीन का उपयोग नहीं करने दिया तो महिला ने पति को छोड़ा, फिर ऐसे हुई सुलह

रायसेन। पिता के यहां से मिली वाशिंग मशीन का ससुराल वाले उपयोग नहीं करने देते, उसे पैक करके टेंट पर रख दिया है, ऐसी छोटी -छोटी समस्याओं के कारण 10 महीने पहले हुई एक शादी खतरे में पड़ गई। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को समझाकर सुलह कराई है, पत्नी ससुराल जाने को राजी हो गई।

पत्नी ने बताया पति कोई नियमित काम नहीं करता, थोड़ी सी खेती की आय से घर चलता है। उसकी भी कुछ जरूरतें होती है, लेकिन पति उन्हे पूरा ही नहीं कर पाता। पिता ने वाशिंग मशीन दी हैं, लेकिन उसे उपयोग नहीं करने देते। पति कुछ काम करने लगे इसलिए उसे एक महीने पहले मायके ले आई थी, पिता के साथ कुछ दिन काम किया और यहां से भी लड़ झगड़ कर चला गया। ऐसे मैं कैसे वह पति के साथ रहे।

परिवार परामर्श केंद्र में पति को समझाइश दी गई की वह काम धंधा करें, पत्नी की जरूरतें पूरी करे और उसे ससुराल में वाशिंग मशीन का भी उपयोग करने दिया जाए। पत्नी को भी ससुराल में सबका सम्मान, आदर करने को हिदायत दी है। दोनों पक्षों को सहमति से उनमें राजीनामा कराया गया।

इधर एक अन्य मामले में पति द्वारा शराब पीने से नाराज होकर पत्नी मायके आकर रहने लगी। सरकारी नौकरी करने वाले पति ने शराब के कारण खुद की सेहत, नौकरी और परिवार तक को खतरे में डाल दिया और लाखों का कर्ज कर लिया। पति ने वादा किया है को आगे से वह शराब पूरी तरह से छोड़ देगा, बस पत्नी उसके साथ रहे। नौकरी का कुछ रुका पैसा बकाया है, उसे मिलते ही वह सारा कर्ज भी चुका देगा। पत्नी ने उसे खुद में सुधार लाने का एक मौका और देते हुए, साथ रहने की सहमति दी।

Related Articles

Back to top button