मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में खूनी संघर्ष: अंबेडकर जयंती की रैली में बवाल, नकाबपोशों ने घर में घुसकर शुक्ला परिवार को किया लहूलुहान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान हिंसा भड़क उठी। करीब 50 नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर शुक्ला परिवार पर जानलेवा हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। इस झड़प में मनी शुक्ला सहित परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने भी जवाबी मारपीट की, जिससे तनाव और बढ़ गया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर बाजार बंद करा दिया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


