ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना कोठे का पुरा के जंगल में वन विभाग की दबिश: नीलगाय के मांस के साथ एक शिकारी गिरफ्तार, 7 फरार

मुरैना/शनिचरा। जिला मुख्यालय के शनिचरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोठे का पुरा के जंगलों में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय के शिकार का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर वन चौकी प्रभारी श्रीराम सिलावट के नेतृत्व में टीम ने रात में दबिश दी। मौके पर शिकारी दो नीलगायों को काटकर उनका मांस बोरों में भर रहे थे। टीम को देखते ही शिकारी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर ग्वालियर निवासी वकील अहमद (50) को दबोच लिया गया, जबकि 7 अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके से दो नीलगायों के सिर, भारी मात्रा में मांस, 4 मोटरसाइकिलें और कुल्हाड़ी-छुरे जैसे हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में मांस ग्वालियर व हाईवे के होटलों में सप्लाई करने की बात कबूली है। वन विभाग ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button