मुख्य समाचार
स्टेशन रोड थाना: अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरपुर गांव के पास खेरा मोड़ पर छापामार कार्रवाई की। यहाँ से पुलिस ने आरोपी विजेंद्र यादव को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 119 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार दर लगभग 8000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।


