ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

विन्डवा में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष, पुरानी रंजिश पर आठ लोगों ने युवक को पीटा मामला दर्ज

विन्डवा में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष, सोनू तोमर पर आठ लोगों ने किया हमला महुआ (मुरैना)। महुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विन्डवा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक पर करीब आठ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने चार नामजद सहित चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सोनू सिंह (40) पुत्र चंद्रपाल सिंह तोमर निवासी विन्डवा शुक्रवार को जब अपने घर के सामने मौजूद थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज की और जब सोनू ने इसका विरोध किया, तो राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, श्यामू तोमर, मंगल सिंह और अभिषेक तोमर ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में सोनू सिंह को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन सोनू को थाने लेकर पहुंचे, जहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 115(2), 296ए, 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना सउनि रूप नारायण द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button